Kunali joshi vlogs
comdy
उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश का पर्वतीय क्षेत्र) लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था।
यहाँ के लोग शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।
पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा था।
नौकरियों में आरक्षण नीति (मंडल कमीशन) लागू होने पर पर्वतीय युवाओं ने अलग राज्य की माँग और तेज़ कर दी।
इसी माहौल में 1994 का आंदोलन जन्मा।
---
आंदोलन की शुरुआत (1994)
जुलाई–अगस्त 1994 से उत्तराखण्ड में जगह–जगह आंदोलन तेज़ हो गया।
छात्र, किसान, बेरोजगार युवा और महिलाएं – सभी अलग राज्य की माँग को लेकर सड़कों पर उतर आए।
“अलग उत्तराखण्ड राज्य चाहिए” नारा घर-घर गूँजने लगा।
अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, श्रीनगर, देहरादून, नैनीताल और कुमाऊँ–गढ़वाल के लगभग सभी जिलों में लोग प्रदर्शन कर रहे थे।
---
खटीमा गोलीकांड (1 सितम्बर 1994)
खटीमा (उधम सिंह नगर) में हजारों आंदोलनकारी शांतिपूर्ण तरीके से रैली और नारेबाजी कर रहे थे।
बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित करने के नाम पर अचानक गोलियाँ चलाईं।
मौके पर ही 7 आंदोलनकारी शहीद हो गए और 165 से अधिक लोग घायल हुए।
महिलाओं और युवाओं पर भी लाठीचार्ज और बर्बर दमन किया गया।
खटीमा गोलीकांड के अमर शहीद
1. भगवान सिंह सिरौला
2. प्रताप सिंह
3. सलीम अहमद
4. गोपीचन्द
5. धर्मानन्द भट्ट
6. रमजीत सिंह खटीमा
7. रामपाल (बरेली)
परिणाम
खटीमा गोलीकांड ने पूरे उत्तराखण्ड में आक्रोश की ज्वाला भड़का दी।
2 सितम्बर को मसूरी गोलीकांड हुआ जिसमें भी कई लोग शहीद हुए।
इन घटनाओं ने आंदोलन को और व्यापक बना दिया और अंततः 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखण्ड को अलग राज्य का दर्जा मिला।
लेकिन आज भी लोग कहते हैं – “हमें उत्तराखण्ड तो मिला, पर वह सपनों का उत्तराखण्ड नहीं बना। शहीदों का बलिदान तभी सार्थक होगा जब पलायन रुकेगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा और पहाड़ के युवा अपने गांव में ही रोजगार पाएँगे।”
#खटीमा_शहीद_दिवस #उत्तराखण्ड
26/08/2025
पहली बार किसी ने सच कहा है आज करके न्यूज़ रिपोर्टर भी जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाना भ्रष्टाचार अपराध आदि को दिखाना छोड़कर ₹500 लेकर दुकान और शोरूम का प्रचार प्रसार कर रहे हैं आजकल की न्यूज़ रिपोर्टर यहीं तक सीमित हैं Roorkee Hub .
न्यूज़ रिपोर्टर का असली काम क्या है?
❌ दुकान का उद्घाटन दिखाना
❌ प्रचार-प्रसार करना
❌ सस्ती चीज़ें कहाँ मिलेंगी ये बताना
✅ सही काम है:
सच को जनता तक पहुँचाना
जनता की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना
भ्रष्टाचार, अपराध और अन्याय को उजागर करना
समाज को जागरूक करना
👉 पत्रकारिता = जनता की आवाज़, न कि प्रचार का धंधा!
#उत्तराखंड #जागोजनताजागो
#दीपावली Parakharam Dewasi kunali joshi Sourav Joshi Vlogs
जो 31 तारीख को दीपावली बता रहे हैं कृपया वह अपनी ज्योतिषी डिग्री दिखा दे तो मैं मानो
नहीं तो चुपचाप रहे लोगों को भ्रमित मत करें #दीपावली
17/02/2023
Category
Contact the business
Website
Address
RoorkeE
Roorkee
247667
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Kunali joshi vlogs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.