Apt Jharkhand News

Apt Jharkhand News

Share

� Apt Jharkhand News | तेज़ खबर, सटीक जानकारी
� Covering All 24 Districts of Jharkhand
� Local News | Politics | Jobs | Social Updates
� Stay Updated.

Stay Aware.
� DM for news tips or collaborations

04/09/2026
04/09/2026

सतना में मौत से सामना!
उफनते नाले में यात्रियों से भरी गाड़ी फंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने देवदूत बनकर मोर्चा संभाला और अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
फिलहाल गाड़ी को नाले से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
ग्रामीणों की बहादुरी ने बड़ा हादसा टाल

03/09/2026

गढ़वा की राजनीति में वायरल फोन कॉल का कथित ऑडियो-वीडियो चर्चा में!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और एक व्यक्ति के बीच फोन पर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा सुनाई देने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं।
हालांकि, वायरल ऑडियो-वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।

03/09/2026

फारबिसगंज में दिनदहाड़े पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल!
फारबिसगंज में एक युवक का दिनदहाड़े पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
अब सवाल है—युवक के हाथ में पिस्टल कहां से आई और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?
वीडियो की पुष्टि और पूरे मामले की जांच पुलिस के स्तर से होना बाकी है।

03/09/2026

पाकुड़ में दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में लूट!
अमड़ापाड़ा के मंदिर टोला स्थित किशुन बर्मा ज्वैलर्स में तीन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया।
दुकान में घुसते ही फायरिंग कर दहशत फैलाई और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

03/09/2026

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर BJP का बड़ा कदम!
छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं व धांधली की CBI जांच कराने की मांग को लेकर BJP के प्रदेश पदाधिकारी और विधायक प्रोजेक्ट भवन पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
BJP ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या कदम उठाती है।

Category

Website

Address


Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apt Jharkhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Ranchi.