Fast news 24
सच्ची खबर सबसे पहले !
हमें फॉलो करने के लिए पेज को 👍लाइक करें
किसी भी तरह का विज्ञापन या खबर बनवाने के लिए संपर्क करें
मोबाइल: 8002553560
क्रांति दिवस पर वैशाली के शायर सरफ़राज़ अहमद की दमदार आवाज़, ‘वक्त, यादें और मैं’ की कलम से देशभक्ति, संघर्ष और भाईचारे का ऐसा पैगाम, जो हर दिल को छू जाए और युवाओं में भर दे नया जोश!
Fast news 24
Sarfaraj Ahmad
09/08/2026
मड़वन : रक्सा के समीप तिरहुत मुख्य नहर का बांध 18 फीट टूटा
Fast news 24
खेतों में घुसा पानी, धान की फसल जलमग्न, दो सड़कें व पुलिया क्षतिग्रस्त, प्रखंड के रक्सा स्थित वार्ड संख्या 14 में रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे तिरहुत मुख्य नहर के उत्तर तरफ का बांध करीब 18 फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद नहर का पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे धान की फसल जलमग्न हो गई। हालांकि पानी की मात्रा अधिक नहीं होने के कारण खेतों से पानी धीरे-धीरे निकल भी रहा है।
पूर्व मुखिया इंदल साह ने बताया कि फिलहाल पानी किसी के घर तक नहीं पहुंचा है, लेकिन यदि समय रहते बांध की मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने जिलाधिकारी से अविलंब बांध की मरम्मत कर पानी के बहाव को रोकने की मांग की है।
झाड़-फूंक के शक में बढ़ी रंजिश, फिर गोली मारकर हत्या! सरैया में अर्जुन साहनी हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, मुख्य आरोपी बादल कुमार गिरफ्तार, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद।
Fast news 24
SSB जवान विकास कुमार पर गंभीर आरोप! फेसबुक के जरिए धन उगाही और महिलाओं से अभद्र व्यवहार की शिकायत, सोशल मीडिया पर गाली-गलौज का भी आरोप
Fast news 24
वैशाली डीएम वर्षा सिंह की बड़ी अपील: "हर घर तिरंगा को बनाएं जन-आंदोलन", जानिए क्यों निकाली जा रही है जिलेभर में भव्य 'तिरंगा यात्रा'!
Fast news 24
08/08/2026
*"चंडीगढ़ की शराब वैशाली में बरामद! 244 लीटर विदेशी शराब जब्त"* 🚨
वैशाली जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई!
जिला पदाधिकारी *श्रीमती वर्षा सिंह* के निर्देशन में उत्पाद विभाग ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा खुर्द गांव में छापेमारी कर *244.740 लीटर विदेशी शराब* बरामद की।
खास बात - बरामद शराब के कार्टन पर साफ-साफ लिखा था *"For Sale in UT Chandigarh Only"*
जिला प्रशासन ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए जिले में लगातार सघन छापेमारी और निगरानी की जा रही है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और तस्करी की चेन का पता लगाया जा रहा है।
*DM श्रीमती वर्षा सिंह की अपील:*
अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
वैशाली जिला प्रशासन शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Fast news 24
` `
#सरैया की बीस सूत्री बैठक में फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा!
अधिकारियों की गैरहाज़िरी पर जमकर हंगामा,
पोखर निर्माण में कथित अनियमितता से लेकर
राशन, पेंशन, नल-जल और मनरेगा तक उठे बड़े सवाल!
Fast news 24
07/08/2026
#सरैया प्रखंड सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष हरेन्द्र साह ने की।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजेश्वर राय, बीडीओ गौरव कुमार, एमओ पुर्नेंदू चतुर्वेदी, अंचलाधिकारी सुमित कुमार यादव, सरैया थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा, समिति के सदस्यों सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में राशन, वृद्धा पेंशन, नल-जल योजना, बिजली, जीविका दीदियों, कृषि और मनरेगा यानी VB-G RAM-G से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसी दौरान बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा ने अमेठा पंचायत में पोखर निर्माण में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से संबंधित पोखर निर्माण की सूची और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सके।
वहीं बीडीओ गौरव कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को आम जनता से जुड़े मामलों में निष्पक्षता और तेजी के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
विधायक प्रतिनिधि राजेश्वर राय ने बीडीओ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
बैठक के अंत में बीस सूत्री अध्यक्ष हरेन्द्र साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक समाप्त हुई।
अब सवाल बड़ा है—अमेठा पंचायत के पोखर निर्माण में आखिर क्या अनियमितता हुई? इसकी सूची और संबंधित जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर कितनी साफ होती है, यह देखने वाली बात होगी...
Nagar Panchayat Saraiya
06/08/2026
पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान (अबाान) अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने प्रयागराज से जा रहा था।
हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। आबान और चार साथी ह्यूundai क्रेटा कार में सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आबान अहमद और एक अन्य साथी (सोनू/अहजम) को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य—उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम—गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतीक अहमद के परिवार में पहले भी कई मौतें हुई हैं। बेटा असद 2023 में एनकाउंटर में मारा गया था। अतीक और उनके भाई अशरफ को भी उसी साल गोली मार दी गई थी। अली अहमद झांसी जेल में बंद हैं। पत्नी शैस्ता पर अभी भी इनाम घोषित है और वे फरार बताई जाती हैं।
Fast news 24
#सरैया चौक पर खुला भरोसे का नया पता!
'शिव फार्मा' अंग्रेजी दवाखाना का भव्य शुभारंभ,
असली दवाएं, उचित दाम और सभी दवाओं पर 15% तक की विशेष छूट का ऐलान,
क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का संकल्प।
Fast news 24
Click here to claim your Sponsored Listing.
Address
Kutrum Kolhua, Bakhra, Muzaffarpur
Muzaffarpur
843101