Chhatr yuvahindtrust

Chhatr yuvahindtrust

Share

online

13/08/2026

#स्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस2026 #भारत #हिंदुस्तान #देशभक्ति #देशभक्त #तिरंगा #वंदेमातरम् #आजादी #आजादीकाअमृतमहोत्सव
👉 इस मुहिम को और मजबूत करने के लिए दान दें। 👉 Donate to help us strengthen this mission.

13/08/2026

#स्वतंत्रतादिवस #स्वतंत्रतादिवस2026 #भारत #हिंदुस्तान #देशभक्ति #देशभक्त #तिरंगा #वंदेमातरम् #आजादी #आजादीकाअमृतमहोत्सव
👉 इस मुहिम को और मजबूत करने के लिए दान दें। 👉 Donate to help us strengthen this mission. https://razorpay.me/

27/05/2026

बकरीद पर्व को लेकर जयनगर अनुमंडल प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था।फ्लैग मार्च जयनगर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।फ्लैग मार्च में डीएसपी सदानन्द कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, बीडीओ राजीव रंजन,थाना अध्यक्ष अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस बल ने पूरे शहर में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।प्रशासन की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने भी संतोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसे फ्लैग मार्च से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है तथा प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Photos from Chhatr yuvahindtrust's post 27/05/2026

जयनगर में सफाई मजदूरों की हड़ताल चौथे दिन समाप्त, EO के लिखित आश्वासन के बाद बनी सहमति

जयनगर नगर पंचायत के सफाई मजदूरों द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को चौथे दिन समाप्त हो गई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन कर रहे मजदूरों से नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता की। मजदूरों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक पहल एवं लिखित आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।

मजदूरों ने लंबित वेतन-पेंशन भुगतान, सरकारी छुट्टियों का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा कर्मचारियों के कार्य में बाहरी हस्तक्षेप रोकने सहित कई मांगें रखीं। कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में सफाई मजदूर एवं समर्थक मौजूद रहे।

Category

Telephone

Address

Madhubani
847224

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhatr yuvahindtrust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Madhubani.