Apna Vedic Vastu
Vedic Vastu & Energy Expert
11/01/2026
#वास्तुपुरुष
क्या आप जानते हैं कि आपके घर, दुकान या ऑफिस में जो ऊर्जा बहती है, उसका रक्षक कौन है? उसे कहते हैं वास्तु पुरुष।
वास्तु पुरुष कोई साधारण शक्ति नहीं है। यह स्वयं ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतीक है। पुराणों में वर्णन है कि वास्तु पुरुष भगवान शिव के पसीने से उत्पन्न हुआ। जब ब्रह्मांड निर्माण हो रहा था तब वह इतनी विशाल देहधारी शक्ति थी कि सभी देवताओं ने उसे दबा दिया और कहा – “तुम पृथ्वी पर लेटे रहोगे और हर जगह की ऊर्जा का संतुलन बनाए रखोगे।” तभी से वह हर घर, हर भवन, हर भूमि का रक्षक बन गया।
वास्तु पुरुष का कार्य है आपके स्थान की सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय रखना और नकारात्मक शक्तियों को बाहर करना। जब भी हम घर का निर्माण करते हैं या नया प्लॉट खरीदते हैं, वास्तु पुरुष से अनुमति लेकर उसका पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति बनी रहती है।
वास्तु पुरुष की पूजा बहुत सरल है। घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को स्वच्छ करके वहां जल, चावल, फूल अर्पित करें, दीप जलाएं और मन में प्रार्थना करें – “हे वास्तु पुरुष, मेरे घर को सुरक्षित रखो, यहां सदैव सुख-शांति और धन-धान्य बना रहे।” आप चाहें तो एक छोटा सा चित्र या यंत्र स्थापित करके नियमित दीपक जला सकते हैं।
जब घर में नकारात्मक शक्ति आती है – अचानक लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं, धन रुक जाता है, बीमारी बढ़ती है – तब वास्तु पुरुष ही पहला रक्षक बनकर उस शक्ति को रोकने का प्रयास करता है। परंतु यदि नकारात्मकता बहुत अधिक है तो हमें भी उसकी मदद करनी होती है। इसके लिए घर की सफाई, गंगाजल या गौमूत्र से छिड़काव, नियमित धूप-दीप और मंत्रजाप करना बहुत प्रभावी होता है।
"ॐ वास्तुपुरुषाय नमः"
वास्तु पुरुष को प्रसन्न रखने का सबसे सरल उपाय है घर को हमेशा स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पवित्र रखना। कोई टूटा-फूटा सामान लंबे समय तक घर में न रखें, घर में सूर्य की किरणें और ताजी हवा आने दें। सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगाने से भी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
याद रखें – वास्तु पुरुष आपके घर की आत्मा है। यदि वह प्रसन्न है तो आपका घर खुशियों, धन और स्वास्थ्य से भर जाएगा।
जय श्री कृष्णा राम राम 🙏🥰🙏
Category
Website
Address
Jaipur
303012
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Apna Vedic Vastu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.