Vivek Shukla
किरदार आपका कितना भी साफ हो लेकिन लोग वही सोचेंगे जो उनको अच्छा लगेगा! !🤨जय श्री राम 🚩🚩
21/09/2026
वाराणसी के गंजारी में बन रहा भव्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब बनकर लगभग तैयार है और इसका 95% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। करीब ₹450 करोड़ की लागत से बन रहे इस स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की है। भगवान शिव की थीम पर आधारित इस स्टेडियम में त्रिशूल जैसी फ्लडलाइट्स और डमरू के आकार का मीडिया सेंटर बनाया गया है। आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम की बदौलत बारिश रुकने के 30 मिनट भीतर मैदान दोबारा खेलने लायक हो जाएगा। सितंबर के अंत तक काम पूरा कर पीएम मोदी द्वारा इसका उद्घाटन कराए जाने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यह पोस्ट केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए साझा की गई है। स्टेडियम के उद्घाटन की अंतिम तिथि, मैचों के आयोजन और आधिकारिक अपडेट्स के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व BCCI की आधिकारिक सूचनाएं देखें।
21/09/2026
ब्रेकिंग 🚨
BCCI ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 🔥
19/09/2026
पहले तबाही मचाओ फिर ऐसे शांत हो जाओ जैसे कुछ किया ही नही हो। उसका चेहरा इतना मासूम है कि कोई सोच भी नही सकता कि वह इतना खतरनाक भी हो सकता है। सुना था अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी करने के लिए अफगानी गेंदबाजों ने एआई का सहारा तक ले लिया था लेकिन नतीजा शून्य रहा।
जिस तूफान को सभी देखना चाहते थे वह तूफान सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में आखिरकार आ ही गया। हालांकि अभिषेक शर्मा इसके पहले वाले दोनों मैचों में ट्रेलर जरूर दिखा चुके थे। अब पूरी फिल्म तीसरे टी20आई मैच में रिलीज हो चुकी है। वो तो अभी तक भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नही ले रहे थे लेकिन इस बार अफगानी कप्तान ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन ली और आफत मोल ले ली।
वो लोग जो कुछ देर के लिए भी मैच नही देखें होंगे उनको पछतावा ही होगा। अभिषेक शर्मा ने एक बल्लेबाज के रूप में टी20आई में टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक बना दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ फ्रेंडशिप कप के तीसरे टी20आई मैच में यह कारनामा उन्होंने किया है। मात्र 30 गेंदों पर ही उन्होंने शतक पूरा करके यह रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि अभिषेक शर्मा थोड़ा जल्दबाजी कर गए और 10वें ओवर में ही आउट हो गए। वह 34 गेंदों पर 9 चौके और 11 छक्के जड़कर 108 रन बनाकर आउट हुए।
नजारा तो तब देखने लायक रहा जब अभिषेक शर्मा शतक पूरा करने के बाद हेलमेट,बल्ला और ग्लव्स निकाल जमीन पर रखकर खुद भी ध्यान की मुद्रा में बैठ गए। मानो वह ऊपर वाले का ध्यान करके उनको धन्यवाद दे रहे हों साथ ही साथ दुनिया को यह संदेश भी दे रहे हों कि ऊपर वाले की मर्जी के बिना पत्ता भी नही हिलता।
19/09/2026
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा पर कही बड़ी बात
13/09/2026
हर हर महादेव 🔱🚩
आप सभी को कजरी तीज की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ, की कृपा सदैव आप सब पर बनी रहे।
ादेव 🙏🙏🙏
13/09/2026
🌺 पौराणिक महिमा का प्रतीक – पृथ्वीनाथ मंदिर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर मात्र एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर पवित्र धाम है। मान्यता है कि यहाँ एशिया का सबसे विशाल शिवलिंग स्थापित है। काले पत्थर से निर्मित यह दिव्य शिवलिंग भू-गर्भ में लगभग 64 फीट तक विस्तृत है, जबकि इसका लगभग 5 फीट ऊपरी भाग भक्तों को दर्शन देता है।
किवदंती के अनुसार, महाबली भीम ने बकासुर वध के उपरांत इसी स्थान पर भगवान शिव की आराधना की थी और उसी समय इस शिवलिंग की स्थापना हुई बताई जाती है।
शांत वातावरण, प्राचीनता की अनुभूति और शिवभक्ति की अनवरत गूँज—ये सभी मिलकर पृथ्वीनाथ धाम को एक अद्वितीय और दिव्य आध्यात्मिक अनुभव बनाते हैं।
आइए, इस अप्रतिम शिवलिंग के दर्शन कर अपने जीवन को भगवान महादेव की अनंत कृपा से आलोकित करें।
13/09/2026
नीम करौली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है. रिलीज के 34वें दिन (पांचवें बुधवार) फिल्म ने ₹10.25 करोड़ का कारोबार किया. इसके साथ ही ₹153.13 करोड़ के कुल नेट कलेक्शन के साथ इसने 500 करोड़ के बजट में बनी 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन (₹143.63 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है!
13/09/2026
हार्दिक पंड्या फिर मैदान पर चौके-छक्के बरसाने और अपनी धारदार गेंदबाजी का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अक्टूबर के महीने में हार्दिक की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होने जा रही है. 33 वर्षीय इस धाकड़ ऑलराउंडर को आखिरी बार 2026 आईपीएल में खेलते हुए देखा गया था. अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, मैदान पर उनकी अंतिम भागीदारी पूरी तरह से उनकी मैच फिटनेस पर निर्भर करेगी, जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी रहेंगी.
ऑनलाइन सट्टेबाजी वाली गेम बंद होने के बाद भारत में गुटखा और तम्बाकू पर भी बैन लगाना चाहिए? हां या नहीं? 🤔🚭💔
Category
Website
Address
TransportNagar
Gorakhpur
273406
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Vivek Shukla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.