Good thoughts - Suvichar

Good thoughts - Suvichar

Share

Everyday with new thoughts ��

31/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*"धैर्य और तपस्या" जिसमे है, वही संसार को प्रकाशित कर सकता है.*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

28/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*भूतकाल का "भूत" और भविष्य का "भय" आदमी के वर्तमान को "ग्रहण" लगा देता है।*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

26/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*आप अपनी तुलना दूसरे से करनी छोड़ दें निश्चित ही आपके जीवन में बदलाव होने शुरू हो जाएंगे.*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

25/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*दुःख के साथ भी ठीक ऐसा होता है जितना आप दुखों से भागने का प्रयास करोगे उतना दुःख तुम्हारे ऊपर हावी होते जायेंगे.*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

24/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*एक पल में मान लेते है कि क़िस्मत में लिखे फ़ैसले बदला नहीं करते, लेकिन आप फ़ैसले तो लीजिए क्या पता क़िस्मत ही बदल जाए!*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

23/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*जिन्दगी एक रोलर कोस्टर की तरह है जिसमे उतार और चढाव दोनों आयेंगे ये तो आपपर है की आप चिल्लाते है, रोते है या इस यात्रा का आनंद लेते है.*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

22/01/2024

➖➖➖➖➖➖➖✔
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में आज होने जा रही है। यह शुभ अवसर 500 वर्षों के पश्चात हमारे सभी के जीवन में आया है। सभी धर्म प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हैं कि भगवान राम के आदर्श आपके जीवन में सदैव विराजमान रहे। जय श्री राम।
➖➖➖➖➖➖➖✔
*इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका "अज्ञान" या "मूर्खता" नहीं, बल्कि उसके "सर्वज्ञानी" होने का भ्रम है!!*
कुछ लोग अपने आप को दूसरों से सुपर समझते हैं जो कि उनका मात्र भ्रम है।
➖➖➖➖➖➖➖✔
*दुनिया देश समाज संस्था का*
*नुकसान बुरे लोगों से जीतना*
*नहीं होता_*
*बल्कि ....*
*उससे ज्यादा अच्छे लोगों के*
*चुप रहने से होता है..!!*
लोग यह सोचते हैं की अपना क्या जाता है, गलत को गलत बोलकर बुरे क्यों बने।
*"जागो सही को सही और....*
*गलत को गलत बोलो"*
➖➖➖➖➖➖➖✔

21/01/2024

*बुढ़ापे तक हड्डियों में रहेगी जवानी जैसी ताकत, इन 5 चमत्कारी फूड्स का करें सेवन, अंडा-चिकन की नहीं पड़ेगी जरूरत*

अंजीर – आपको जानकर हैरानी होगी कि हड्डियों के लिए सूखे अंजीर को अमृत समान माना जा सकता है. सूखे अंजीर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है. दो अंजीर में लगभग 65 मिलीग्राम कैल्शियम होता है और नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी. अंजीर को भिगोकर खाने से भी बोन हेल्थ बूस्ट होती है.

सोयाबीन – हड्डियों के लिए सोयाबीन को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हड्डियों के साथ मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है. सोयाबीन से बनी चीजें खाने से आपकी हड्डियां लोहे जैसी मजबूत बन सकती हैं.

बादाम – ड्राई फ्रूट्स में सबसे ताकतवर माने जाने वाले बादाम का सेवन करना दिमाग ही नहीं, बल्कि हड्डियों के लिए भी चमत्कारी माना जा सकता है. बादाम के साथ बादाम से बने बटर का सेवन करने से बोन हेल्थ बूस्ट हो सकती है. इनमें पोषक तत्वों का भंडार होता है. आधा कप नट्स में 190 मिलीग्राम कैल्शियम और 2 चम्मच बादाम मक्खन में 111 मिलीग्राम कैल्शियम होता है.

फलियां – हड्डियों की सेहत के लिए सफेद फलियों को बेहद फायदेमंद माना जाता है. इन एक कप फलियों में लगभग 190 मिलीग्राम कैल्शियम होता है. बीन्स प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत हैं. आप फलियों का सेवन करके हड्डियों को आसानी से मजबूत बना सकते हैं. इसके अलावा हरी सब्जियों में भी कैल्शियम समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं, जिनसे हड्डियों को हेल्दी रखा जा सकता है.

* वैद्य रवि दत्त शर्मा
श्री देव औषधालय तालहेटा मार्ग हापुड रोड मोदीनगर
9358055074

21/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*हमेशा ध्यान में रखना व्यक्ति के स्वभाव को स्पष्ट करने वाली उसकी वाणी होती है,उसका रूप नहीं|*
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

19/01/2024

*हींग का पानी' पीने के ऐसे असरदार फायदे जो आपने कभी नहीं सुने होंगे*

1 कब्ज की शिकायत होने पर हींग का प्रयोग लाभ देगा। रात को सोने से पहले हींग के चूर्ण को पानी में मिलाकर पिएं और सुबह देखें असर। सुबह पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
2 अगर भूख नहीं लगती या भूख लगना कम हो गया है, तो भोजन करने से पहले हींग को घी में भूनकर अदरक और मक्खन के साथ लेने से फायदा होगा और भूख खुलकर लगेगी।
3 त्वचा में कांच, कांटा या कोई नुकीली चीज चुभ जाए और निकालने में परेशानी आ रही हो, तो उस स्थान पर हींग का पानी या लेप लगाएं। चुभी हुई चीज अपने आप ही बाहर निकल आएगी।
4 अगर कान में दर्द हो रहा हो, तो तिल के तेल में हींग को गर्म करके, उस तेल की एक-दो बूंद कान में डालने से कान का दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
5 दांतों में कैविटी होने पर भी हींग आपके लिए काम की चीज साबित हो सकता है। अगर दांतों में कीड़े हैं, तो रात को दांतों में हींग लगाकर या दबार सो जाएं। कीड़े अपनेआप निकल आएंगे।

वैद्य रविदत्त शर्मा

19/01/2024

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*सारी शिक्षा व्यर्थ है, सारे उपदेश व्यर्थ हैं अगर वे तुम्हें अपने भीतर डूबने की कला नहीं सीखाते।*
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

Category

Telephone

Website

Address


Govindpuram
Ghaziabad
201002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Good thoughts - Suvichar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Ghaziabad.