Dhyan Singh kaletha

Dhyan Singh kaletha

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dhyan Singh kaletha, Health/Beauty, Kaletha Niwash Ranjhawala Raipur, Dehra Dun.

26/04/2026

देहरादून में ATS कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट..!!

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित ATS कॉलोनी से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक बिल्डर की कथित दबंगई को लेकर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सख्त कदम उठाया है. कोर्ट ने बिल्डर को गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है और 7 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है. अगर समय पर जवाब नहीं दिया गया, तो उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू की जा सकती है. बिल्डर पर कई गंभीर आरोप हैं. इनमें लोगों के साथ मारपीट, नशे में हंगामा करना, बच्चों के साथ गाली-गलौज, गाड़ी से टक्कर मारने की कोशिश, और कॉलोनी के लोगों को धमकाना शामिल है. इसके अलावा, आरडब्ल्यूए के सदस्यों और अन्य निवासियों को झूठे मामलों में फंसाने के आरोप भी लगे हैं. एक मामले में उस पर एक विधवा महिला की जमीन को गलत तरीके से अपने नाम कराने और कब्जा करने का आरोप भी है. दीपावली के दौरान उस पर नाबालिग बच्चों के सामने पिस्टल लहराने का आरोप लगा था. इस मामले में जिला प्रशासन ने उसकी लापरवाही मानते हुए उसका शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया था और हथियार जब्त कर लिया था. अभी हाल ही में आरोपी बिल्डर पर आरोप है कि उसन कॉलोनी में रहने वाले एक वैज्ञानिक दंपती के साथ मारपीट की. इसमें पीड़ित के कान का पर्दा तक फट गया. इससे पूर्व कॉलोनी अध्यक्ष के साथ मारपीट और त्योहारों के दौरान बच्चों को धमकाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन सभी मामलों को लेकर बिल्डर के खिलाफ अब तक 5 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. फिलहाल, प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

22/04/2026

जनगणना-2027: अब घर बैठे खुद दर्ज करें अपनी जानकारी! टिहरी जिलाधिकारी ने की 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की अपील। 🇮🇳📊

नई टिहरी: भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टिहरी की जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद वासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने और डिजिटल माध्यम से अपनी 'स्व-गणना' करने की अपील की है।

महत्वपूर्ण तिथियां नोट करें:

🗓️ स्व-गणना (Self Enumeration): 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक।
🗓️ घर-घर गणना (प्रथम चरण): 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक।

कैसे करें स्व-गणना? (Step-by-Step Guide):

1️⃣ आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाएं।
2️⃣ अपने राज्य का चयन करें और कैप्चा कोड भरें।
3️⃣ परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्टर करें।
4️⃣ अपना जिला, पिन कोड और ग्राम/नगर की जानकारी भरें।
5️⃣ मानचित्र (Map) पर अपने घर की लोकेशन चिन्हित करें।
6️⃣ प्रश्नावली भरकर सबमिट करें और अपनी SE ID नोट कर लें।

SE ID क्यों है जरूरी?

जब 25 अप्रैल के बाद प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएंगे, तो उन्हें अपनी यह SE ID जरूर दिखाएं। इससे आपके द्वारा भरा गया डाटा तुरंत सत्यापित हो जाएगा और आपका समय भी बचेगा।

जिलाधिकारी की अपील:

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास और योजनाओं के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। टिहरी जनपद के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पोर्टल का लाभ उठाएं और इस प्रक्रिया को सफल बनाएं।

की सलाह:
यह पहली बार है जब नागरिकों को ऑनलाइन स्व-गणना का विकल्प दिया गया है। डिजिटल इंडिया की इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपनी जानकारी सटीकता से दर्ज करें।

क्या आपने अपनी स्व-गणना कर ली है? यदि कोई समस्या आ रही हो तो कमेंट में पूछें। 👇

नोट: शासन-प्रशासन और आपके हित से जुड़ी हर जानकारी के लिए हमारे पेज को अभी Follow करें। ✅

Photos from Parth Guru Gyan's post 20/04/2026
19/04/2026

पत्नी को बनाया दरोगा तो पत्नी ने पति पर ठोका केस !!

17/04/2026

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की महानिदेशक महोदया का आभार, जिन्होंने नियमों और शासनादेश की गरिमा को बनाए रखते हुए आउटसोर्स व्यवस्था में किसी भी प्रकार की मनमानी छूट देने से साफ इनकार किया। यह कदम पारदर्शिता और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश के अधिकांश विभाग निगम की व्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली को अपना रहे हैं, तो आखिर पावर विभाग अलग व्यवस्था की मांग क्यों कर रहा है?

क्या विभागीय स्वायत्तता के नाम पर आउटसोर्स कर्मियों के हितों को नजरअंदाज किया जाएगा, या फिर सभी के लिए एक समान नियम लागू होंगे?

आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकार सर्वोपरि हैं और इनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।

#कर्मचारी_अधिकार

04/04/2026

'हरदा' के अवकाश पर हरक सिंह रावत का तीखा तंज! हरीश रावत के अवकाश को 'नॉर्थ ईस्ट नॉनवेज' से जोड़ा!! कहा:

01/04/2026

100 से ज्यादा शिकायतें, 10 FIR, 14 दिन के लिए जेल भेजा गया रेप का आरोपी अशोक खरात

खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले अशोक खरात के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सत्र न्यायाधीश बी. एन. इचपुरानी की अदालत ने खरात को 14 अप्रैल तक जेल भेजने का आदेश दिया है. अब उसे नासिक रोड सेंट्रल जेल में रखा जाएगा.

पढ़ें पूरी खबर : https://shorturl.at/Y7DHq

Category

Website

Address


Kaletha Niwash Ranjhawala Raipur
Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhyan Singh kaletha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Dehra Dun.