Smart Bihar News
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Smart Bihar News, Health/Beauty, BHAGALPUR, Bhagalpur.
SMART BIHAR NEWS
Smart Bihar News एक भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको बिहार की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले और सही तरीके से मिलती है।
हम लाते हैं:
📰 बिहार की ताज़ा खबरें (Breaking News)
🎤 राजनीतिक अपडेट
🏫 शिक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी
जमुई की नाबालिग छात्रा के साथ अपराधियों द्वारा की गई हरकतों के खिलाफ आज जिला महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के द्वारा भागलपुर समाहरणालय के मुख्य द्वार कचहरी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रतिरोध दर्ज कराया गया।
राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ नाथनगर की ओर से नाथनगर में आए भीषण बाढ़ से मची तवाई की समस्या को लेकर नाथनगर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव एवं संचालन प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार राकेश ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर राष्ट्रीय जनता दल से प्रत्याशी रहे शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन उपस्थित हुए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जेड हसन ने कहा कि जिस प्रकार से बाढ़ राहत में धांधली हुई है यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कहा कि देश की खजाने और व्यवस्था में अगर सर्वप्रथम किसी का हक होता है तो आपदा पीड़ितों का होता है लेकिन शासन प्रशासन ने हमारे नाथ नगर के बाढ़ पीड़ित जनता को इस आपदा के घड़ी में अकेला छोड़ दिया जो बेहद चिंताजनक है मैं लगातार कई पंचायत में घुमा हूं बाढ़ के दिनों में वहां लोगों को सामुदायिक किचन में काफी परेशानियां उठानी पड़ी है पॉलीथिन शीट कई जगहों पर कई पंचायत में नहीं मिला।
राजद नेता जेड हसन ने कहा कि जितनी राशि जी आर का बाढ़ पीड़ितों को मिला है यह वास्तविक संख्या से बहुत कम है अभी भी जी आर की राशि नाथनगर और सबौर प्रखंड के दोनों बाढ़ प्रभावित प्रखंड के पंचायत की आबादी में 40% लोगों को जी आर की राशि भेजने की आवश्यकता है,
राजद नेता जेड हसन ने कहा कि नाथनगर विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है मैं कहलगांव से लौट रहा था और वहां देखा कि सामुदायिक शौचालय अस्थाई रूप से बनाया गया है लेकिन हमारे नाथ नगर विधानसभा में जो बाढ़ प्रभावित इलाके हैं उस इलाकों में अस्थाई शौचालय नहीं बनाए गये है यह दोहरा मापदंड हमारे नाथ नगर विधानसभा की जनता के साथ क्यों।
राजद नेता जेड हसन ने आखिर में कहा कि अगर जिला प्रशासन और प्रखंड प्रशासन हमारे पीड़ित भाइयों को मुआवजा राशि क्षतिपूर्ति कृषि की जी आर की राशि ब्लीचिंग पाउडर और स्वास्थ्य सुविधाएं ससमय उपलब्ध नहीं कराती है तो हम आज प्रखंड में आंदोलन करते हुए आगे जिला में और प्रदेश तक आंदोलन करेंगे राष्ट्रीय जनता दल हमेशा गरीबों दलितों और पिछड़ों के लिए खड़ा है।
राजद नेता शिशुपाल भारती ने कहा कि लगातार राष्ट्रीय जनता दल परिवार कमजोरों के लड़ाई लड़ता रहा है, जो वास्तविक हकीकत है उसको दिखाते रहेंगे,
जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि चौहुओर भ्रष्टाचार बेलगाम है, अफसरशाही खुलेआम है,
राजद नेता सौरभ यादव ने कहा सब सर्वविदित है कि एनडीए की लोगो को जन हित से दूर दूर तक कोई मतलब नहीं हैं जब जनता त्रासदी में थी तो अधिकारी और नेता बैठक बैठक खेल रहे थे ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
शहादत हुसैन और अशोक कुमार राकेश ने कहा जिस प्रकार अधिकारी आम आवाम का फोन नहीं उठाते हैं तो आवाम का काम कैसे होगा, बसारुल हक ने कहा कि जिस तरह सामुदायिक रसोई में धांधली हुई है ये किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को भागलपुर जिले में हबीबपुर स्थित प्रधान कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदाय के बुद्धिजीवियों नौजवानों छात्रों और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के साथ के साथ सामाजिक राजनीतिक तथा वर्तमान शासन के जल विरोधी नीति के बातों पर विचार विमर्श किया
मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अली अशरफ फातमी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहिबुल हसन उर्फ हीरा शामिल हुए
बैठक में मुख्य अतिथि मो अली अशरफ फातिमा ने कहा कि हम पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं अपने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से बातचीत कर रहे हैं उनके दिल के हाल को जानने के लिए हम जिला दर जिला घूम रहे हैं इसी क्रम में आज भागलपुर जिला आना हुआ, हमारे नेता लगातार अल्पसंख्यक समाज के खिलाफ सरकार के नीतियों के जो लाई जा रही है उसे पर हम सभी एक साथ खड़े हैं हम अपने दल के पुराने लोगों और जिम्मेदार लोगों और अनुभवी लोगों को उचित स्थान दिलाने के लिए बिहार भर में घूम कर लोगों से राय मशवरा ले रहे हैं,
भागलपुर के ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में उत्तम कुमार यादव हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा किया है!
भागलपुर - जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का दूसरा सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। प्यार, धोखा, बदला और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा बटोरी। सीजन 2 के कुल 50 एपिसोड पूरे हो चुके हैं और दर्शकों ने पूरी सीरीज को खूब प्यार दिया है। सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज को लेकर 10 लाख से अधिक रील बनाए जाने का दावा किया जा रहा है, जबकि करोड़ों दर्शकों तक इसकी पहुंच बनी। वेब सीरीज की शानदार सफलता के बाद अभिनेत्री संचिता बसु ने बुधवार को भागलपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ उनके करियर का बेहद खास प्रोजेक्ट है।संचिता बसु ने बताया कि कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद सीजन 1 और फिर सीजन 2 की शूटिंग पूरी हुई। पहले सीजन को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिला था, उसके बाद लोगों को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। सीजन 2 को भी दर्शकों ने उम्मीद से बढ़कर प्यार दिया है।
उन्होंने कहा कि दर्शकों और फैंस के प्यार ने पूरी टीम की मेहनत को सफल बना दिया। संचिता ने खास तौर पर अपने फैंस, दर्शकों और उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने शुरू से लेकर अब तक उनका साथ दिया।।
वहीं, ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के तीसरे सीजन को लेकर संचिता बसु ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि सीजन 3 को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती और इसके लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर संचिता बसु ने कहा कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो बहुत जल्द उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि उन्होंने फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे उनके क्रश के बारे में सवाल पूछा गया तो संचिता बसु ने मुस्कुराते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके क्रश हैं और अगर कभी उन्हें मौका मिला तो वह उनके साथ बड़े पर्दे पर जरूर काम करना चाहेंगी। भागलपुर से निकलकर ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी संचिता बसु की इस सफलता से उनके प्रशंसकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
ठुकरा के मेरा प्यार 2 की कहानी सीजन 1 की घटनाओं के बाद आगे बढ़ती है। कहानी के केंद्र में शानविका चौहान और कुलदीप कुमार का रिश्ता है। दोनों के बीच प्यार, धोखा और पुराने जख्म एक बार फिर सामने आते हैं। शानविका अब पहले से ज्यादा मजबूत और रणनीतिक नजर आती है। कुलदीप के जीवन में प्यार, पछतावा और बदले की भावनाएं एक साथ दिखाई देती हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी धीरे-धीरे सत्ता और राजनीति की लड़ाई में बदल जाती है। सितारपुर की राजनीति में कई नए किरदार और साजिशें कहानी को रोमांचक बनाती हैं। शानविका को लगातार नई चुनौतियों और दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। प्यार और सत्ता की इस जंग में रिश्तों की परीक्षा होती है और कई राज सामने आते हैं।आखिर तक कहानी सस्पेंस, इमोशन, बदले और बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधे रखती है।
मदरसा मोहम्मदिया अरबिया शाहजंगी में शानदार एक दिवसीय जलसा ए दस्तारवंदी और इस्लाही माशरा का हुआ आयोजन
Category
Website
Address
BHAGALPUR
Bhagalpur
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Smart Bihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.