PK News -Ayodhya
पी के न्यूज का मतलब है कि आसपास हो रही घटनाओं और सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए लोगों की बात आप तक रखना है.
बाइक सवार युवक को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर
भीषड़ सड़क हादसे में कुलदीप की मौके पर दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल
दूसरे युवक का पैर कटा कानपुर रेफर किया गया
घटना की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम
जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र के बघावली गाँव के पास की घटना
अयोध्या में निषाद समाज ने मनाया विमुक्ति दिवस, SC आरक्षण के लिए सौंपा ज्ञापन
====================≠===========
अयोध्या, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल - निषाद पार्टी के बैनर तले निषाद वंश / विमुक्त जनजाति (DNT) समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी/तहसीलदार के माध्यम से सौंपा।इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार निषाद ने बताया कि 1871 में अंग्रेजी हुकूमत ने निषाद समाज पर क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट का काला कानून लगाकर अपराधी घोषित कर दिया था, जिसे 31 अगस्त 1952 को हटाया गया। इसी दिन को समाज विमुक्ति दिवस के रूप में मनाता है और इसी क्रम में पूरे प्रदेश में ज्ञापन दिया गया।उन्होंने कहा कि 1931 की जनगणना के अनुसार केवट, मल्लाह, मांझी, बिंद, कश्यप, निषाद एक ही वंश की पर्यायवाची जातियां हैं। दिल्ली और बंगाल में मल्लाह/केवट को SC में गिना जा रहा है, जबकि यूपी में OBC में रखा गया है। देश एक, संविधान एक तो गिनती अलग क्यों, यह बड़ी विसंगति है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को नया कुछ नहीं करना है, सिर्फ मंझवार जाति समूह के नाम पर पहले से दर्ज व्यवस्था को इम्प्लीमेंट करना है, जैसे उत्तराखंड में शिल्पकार जाति समूह को SC में शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन है और बड़े भाई से पूरी उम्मीद है। जैसे धारा 370 हट सकती है तो हमारी मांग भी पूरी हो सकती है। मांग पूरी नहीं हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आदेश-निर्देश का पालन किया जाएगा।
25/08/2026
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेते हुए चयनित अभ्यर्थी-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी 6 महीने में प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने 3,400 से अधिक नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की है
25/08/2026
युवती ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर दी जान, आठ माह पहले हुई थी पिता की मौत
मोतीगंज/अयोध्या।
वीकापुर क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन के मजरे खेतपलिया में मंगलवार शाम एक युवती ने घर की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
खेतपलिया निवासी रिंप्पी (19) वीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पांच बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी। परिजनों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले घर के बाहर मां और दो बहन बैठी थे। रिंप्पी ने चाय बनाकर उन्हें पिलाई और इसके बाद घर के अंदर चली गई। करीब चार बजे बाहर का दरवाजा बंद किया और एक बगल का दरवाजा खुला था परिजनों ने उसे घर की छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला
मृतका के भाई संतोष विश्वकर्मा फर्नीचर का काम करते हैं और घटना के समय सामान लाने के लिए सुल्तानपुर गए थे। बताया गया कि रिंप्पी के पिता राममूरत विश्वकर्मा की करीब आठ माह पहले मृत्यु हुई थी। पिता की मौत के बाद परिवार पहले से ही सदमे में था।
सूचना पर कोतवाली वीकापुर प्रभारी दिवेंद्र पांडेय और मोतीगंज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
25/08/2026
शिनाख्त हेतु विशेष अपील
मिल्कीपुर–खण्डासा मार्ग पर कमल ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है।
जनसहयोग की अपील:
यदि कोई व्यक्ति इस संदिग्ध को पहचानता है अथवा इसके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया तत्काल संबंधित पुलिस थाने को सूचना दें। आपकी छोटी-सी जानकारी चोरी की घटना के खुलासे में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
कृपया संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में स्वयं कोई कार्रवाई न करें और बिना पुलिस पुष्टि के किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक न करें।
कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि संदिग्ध की शिनाख्त में मदद मिल सके।
राजेश सिंह
कोतवाली प्रभारी इनयातनगर
25/08/2026
वाराणसी: बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की दर्दनाक मौत...
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के काजीपुर खुर्द लल्लापुरा में मंगलवार सुबह बारावफात की सजावट के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी...
पुलिस के अनुसार, काजीपुर खुर्द निवासी सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45) का पुत्र अनस (17) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने घर के सामने बारावफात की सजावट कर रहा था...
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए उसके पिता सलीमुद्दीन पहुंचे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है...
25/08/2026
महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है।
इस घटना में पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए ऐसा किया था।
लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे साफ इनकार किया।
पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते, बस एक खबर कोई चला देते, बाकी सब कौव्वा कान ले गया की तर्ज पर बस वही खबर चलाने लगते सब.....वास्तविकता क्या थी, कोई नही जानना चाहता, बस टीआरपी चाहिए सबको, सबको लाइक, व्यूज और कमेंट से मतलब रह गया है सिर्फ
इंडिया टुडे ने परिवार के हवाले से बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई।
उधर, DCP पंकज अतुलकर ने भी बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
25/08/2026
पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत की गई गोष्ठी
सुलतानपुर । पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या सोमेन वर्मा द्वारा आगामी त्योहार रक्षाबंधन बारावफात एवं दुर्गापूजा के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक/गोष्ठी की गई गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखने प्रभावी पुलिस गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
19/06/2026
रुदौली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री #जी ने पावन माँ कामाख्या धाम पहुंचकर माता रानी के दर्शन-पूजन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ कामाख्या धाम की इस पवित्र भूमि पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन समस्त क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण है। उनके करकमलों से क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ भी हुआ,जो रुदौली के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
19/06/2026
वैष्णव देवी दर्शन कर घर लौट रहे गुमशुदा की तलाश में लगा परिवार 🚩
Category
Website
Address
Ayodhya