aachry kali Charan
जय माई की 🙏
13/03/2026
आज के श्रीजी दर्शन
♦️चैत्र कृष्ण दशमी (प्रथम)♦️
शुक्रवार, 13 मार्च 2026
आज है सुंदर ऐच्छिक वस्त्र, श्रृंगार ।
🚩राजभोग दर्शन –🚩
साज –
आज श्रीजी में लाल ज़री की पिछवाई धरायी जाती है. गादी, तकिया एवं चरणचौकी के ऊपर सफ़ेद बिछावट की जाती है.
वस्त्र –
आज श्रीजी को लाल खीनखाब का सूथन, चोली एवं घेरदार वागा धराये जाते हैं. हरे ठाडे वस्त्र धराये जाते हैं.
श्रृंगार –
आज प्रभु को छोटा (कमर तक) हल्का श्रृंगार धराया जाता है. हरे मीना के सर्व आभरण धराये जाते हैं.
श्रीमस्तक पर गोल पाग के ऊपर दोहरे कतरा धराये जाते हैं. श्रीकर्ण में एक जोड़ी कर्णफूल धराये जाते हैं.
पुष्पों की दो सुन्दर मालाजी धरायी जाती हैं.
श्रीहस्त में पुष्पछड़ी, हरे मीना के वेणुजी एवं वेत्रजी धराये जाते हैं.
पट लाल एवं गोटी चांदी की आती है.
संध्या-आरती दर्शन के उपरांत श्रीकंठ के आभरण बड़े कर छेड़ान के (छोटे) आभरण धराये जाते हैं. शयन दर्शन में श्रीमस्तक पर लूम-तुर्रा रुपहली धराये जाते हैं.
आज की राग सेवा - आज के कीर्तन :
मंगला - चकई री चल चरण सरोवर
श्रृंगार - सोभित सुरंग पाग
राजभोग - बैठे कुंज स्थली
आरती - टेढ़ी री आली टेढ़ी अलक लर
शयन - अरी हो तो या मग निकसी
मान - चढ़ बढ़ बिड़र गई री आली
पोढवे - पोढ़िये लाल लाड़ली संग
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जय श्री कृष्ण राधे राधे।
आपका दिन शुभ हो।।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
Category
Website
Address
तीर्थ राज प्रयाग
Allahabad
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when aachry kali Charan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.